भड़ाना शुक्रवार को अजमेर में भाजपा देहात और शहर जिला संगठन के साथ आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन महीनों में भाजपा का कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाते हुए ‘घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी’ का संदेश पहुंचाएगा। कार्यकर्ता गली-गली, गांव-गांव घूमकर लोगों को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में जीएसटी सुधार कर आमजन, व्यापारी, किसान, मजदूर और उद्यमियों को राहत दी है। इसी क्रम में पार्टी ने 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
भाजपा कार्यकर्ता गली-गली, गांव-गांव में करेंगे जनजागरण–ओम प्रकाश भड़ाना
