जंगली हाथियों ने झामुमो नेता की पत्नी को कुचल कर मार डाला

wild-elephants-killed
Spread the love

खूंटी जिले के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

रविवार की देर रात लगभग 2:00 बजे जंगली हाथियों के झुंड ने रनिया थाना क्षेत्र के डिगरी डाहू टोली गांव में मरियम कोंगाड़ी नामक 60 वर्षीय महिला को कुचल कर मार डाला।

मरियम झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष और पड़हा राजा पुजार कोनगड़ी की पत्नी थी। घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही गजराजों ने बोगतेल गांव में कृष्णा सिंह को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था।

जारी