करनाल में मंदिर के पुजारी की पत्नी लापता:इंस्टाग्राम वाले ‘दोस्त’ पर भगा ले जाने का शक; दोस्ती तोड़ने को नहीं थी राजी

Spread the love

करनाल के सेक्टर-32,33 थाना क्षेत्र के एक मंदिर में रहने वाली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी पिछले कई महीनों से एक युवक से सोशल मीडिया पर संपर्क में थी। महिला अचानक मंदिर से चली गई और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 18-19 साल से मंदिर में पुजारी का काम पीड़ित पुजारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब 18-19 साल से मंदिर में पुजारी का काम कर रहा है। वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मंदिर परिसर में ही रहता है। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। इंस्टाग्राम पर युवक से बातचीत को लेकर विवाद शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी पत्नी पिछले छह महीने से एक युवक से इंस्टाग्राम पर बातचीत कर रही थी। जब उसे इस बात की जानकारी मिली तो उसने पत्नी को ऐसा करने से मना किया और इस बारे में उसके मायके वालों को भी बताया। इसके बाद पत्नी के माता-पिता करनाल आए और उसे समझाकर गए, लेकिन इसके बावजूद वह युवक से बातचीत करती रही। दिसंबर में भी घर छोड़कर चली गई थी शिकायत में बताया गया कि 14-15 दिसंबर को पत्नी किसी से मिलने का बहाना बनाकर करनाल से चली गई थी और 25 दिसंबर को वापस लौटी थी। इसके बाद 23 जनवरी को उसने कहा कि उसे अपनी बहन के पास जाना है क्योंकि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। बच्चों को मंदिर में छोड़कर वह चली गई। युवक अर्जुन सिंह के साथ घूमने का शक पीड़ित का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी अर्जुन सिंह नाम के युवक के साथ अलग-अलग जगहों पर घूमती रही। करीब एक महीने बाद 21 फरवरी को पत्नी खुद वापस मंदिर आ गई थी। 13 मार्च को फिर हुई लापता पति के अनुसार, 21 फरवरी से 13 मार्च तक पत्नी मंदिर में ही रह रही थी। 13 मार्च को करीब 11:30 बजे जब वह मंदिर का सामान लेने बाजार गया हुआ था, तब लौटने पर पत्नी घर में नहीं मिली। उसने अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ दिया और सिम कार्ड तोड़ दिया था। पति ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने दर्ज किया मामला पति ने शक जताया है कि अर्जुन सिंह उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उसने पुलिस से पत्नी को सुरक्षित वापस लाने और कार्रवाई करने की मांग की। सेक्टर-32,33 थाना के जांच अधिकारी निरंजन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से जांच जारी है।