मैदान वालों से क्यों इतने अलग होते हैं पहाड़ के मंदिर? इन्हें बनाने का एक खास तरीका, जानें सीक्रेट

Spread the love

Mountain temples design : हिमालयी राज्यों में मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं. ये प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर बनाई गई अद्भुत कलाकारी हैं. यहां मंदिरों की बनावट स्थानीय जलवायु, भौगोलिक परिस्थितियों और धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखकर की जाती है. यहां के मंदिर मैदानी इलाकों के मंदिरों से काफी अलग होते हैं. पहाड़ी मंदिरों की छतें अधिकतर ढलवां, पिरामिड या शंक्वाकार बनाई जाती हैं. इसका मुख्य कारण भारी बर्फबारी और तेज बारिश है.