नैनी झील में किसने छोड़ दी मांगुर, निकालने में जुटा प्रशासन, थोड़ी भी देरी क्यों खतरनाक?

Spread the love

मांगुर मछली को बेहद आक्रामक और मांसाहारी प्रजाति माना जाता है. यह झील में मौजूद छोटी मछलियों और अन्य जलीय जीवों को तेजी से खत्म करती हैं. बिगहेड कैट या बिगहेड कार्प जैसी मछलियां बड़ी मात्रा में प्लवक (प्लैंकटन) खाती हैं. अगर समय रहते इन मछलियों को नहीं निकाला गया तो झील का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, इन मछलियों की मौजूदगी झील की जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा है. यही वजह है कि प्रशासन और वैज्ञानिक समय-समय पर झील की निगरानी करते रहते हैं.