Pari Aanchari Kya Hoti Hai: क्या पहाड़ों की धुंध के पीछे वाकई कोई रहस्यमयी शक्ति छिपी है? देवभूमि की वादियों में ‘परी आंचरी’ की लोककथा आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देती है. बुजुर्ग कहते हैं कि पहाड़ों पर दोपहर की ढलती धूप या सुनसान रास्तों पर अकेले निकलना खतरे से खाली नहीं होता. लंबे खुले बाल और सफेद कपड़ों में दिखने वाली ये ‘परियां’ आखिर कौन हैं? क्या ये सिर्फ डराने वाली कहानियां हैं या प्रकृति का कोई गहरा संदेश? जानिए पहाड़ों की उस अनसुनी सच्चाई के बारे में, जिसे आज भी लोग अपनी मर्यादा और परंपरा मानकर निभाते हैं.
सफेद कपड़े, खुले बाल और धुंध में दिखता एक साया…क्या सच में पहाड़ों में रहती है परियां? जानिए बुजुर्गों की जुबानी
