Triveni Sangam Bageshwar : कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में स्थित त्रिवेणी संगम सरयू, गोमती और अदृश्य सरस्वती का पवित्र मिलन स्थल है. मान्यता है कि दिसंबर महीने यहां स्नान करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. बागनाथ मंदिर के दर्शन के साथ संगम स्नान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और पुण्य प्रदान करता है. श्रद्धालु यहां स्नान करते समय सरस्वती का ध्यान कर प्रार्थना करते हैं. मान्यता है कि सरस्वती के आशीर्वाद से विद्या, बुद्धि और वाणी में मधुरता आती है.
जहां नहाने से पूरी होती हैं इच्छाएं, ये जगह कुमाऊं का त्रिवेणी संगम
