दुनिया ने T20 क्रिकेट का जादू 2005 के बाद देखा, लेकिन नैनीताल में यह रोमांच 40 साल पहले ही शुरू हो चुका था. जब दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट मैचों में उलझे थे, तब नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए ग्राउंड पर 20-20 ओवरों का गदर मचता था. आज भी यह परंपरा ‘पृथ्वीराज सिंह बिष्ट टूर्नामेंट’ के रूप में जिंदा है, जहां 55 टीमें जीत के लिए पसीना बहा रही हैं. नैनीताल घूमने आ रहे सैलानियों के लिए भी यह मैदान अब आकर्षण का केंद्र बन गया है.
जब दुनिया को T20 पता भी नहीं था, तब नैनीताल खेल रहा था 20-20 ओवर का क्रिकेट! जानें इतिहास
