झांसी में एक बेटे ने अपनी मां की सिलबट्टे से कुचकर हत्या कर दी। सोमवार रात युवक नशे में घर पहुंचा था। उस समय उसकी मां छत पर बैठी थीं। मां ने उसे शराब पीने के लिए डांटा, फिर खाना खाने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। गुस्से में बेटे ने सिलबट्टे से मां के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने उन्हें सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गया। दोनों की लड़ाई सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला गंभीर रूप से घायल पड़ी थी। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना रक्सा थाना क्षेत्र के खैरा गांव की है। अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला… डांटने पर बेटे ने मां पर सिलबट्टे से किया हमला
महिला का नाम हरकू (70) पत्नी पंजना थी। हरकू के 5 बेटे हैं। वह अपने चौथे नंबर के बेटे आत्माराम के साथ खैरा गांव में रहती थीं। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8 बजे आत्माराम शराब के नशे में घर पहुंचा। उसकी मां हरकू घर की छत पर बैठी थीं। वहीं आत्माराम भी पहुंच गया। मां ने उसे डांटा और खाना खाने के लिए कहा, जिस पर आत्माराम भड़क गया और गुस्से में हमला कर दिया। इसी दौरान आत्माराम ने पास में रखा सिलबट्टा उठाकर मां के सिर पर वार किया। इसके बाद उन्हें सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो हरकू खून से लथपथ पड़ी मिलीं। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौज करते थे
आत्माराम के बेटे सनी ने बताया, “मेरे पापा शराब के आदी हैं। वह अक्सर शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। इससे पहले भी उन्होंने मेरी मां सावित्री देवी का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी। इसके बाद मैं और मेरी मां सिपरी बाजार थाना क्षेत्र के नदनपुरवा मोहल्ले में किराए के मकान में अलग रहने लगे। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया- आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ——————– यह खबर भी पढ़ें.. CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार के विधायक बोले- यूपी STF मेरे सामने ले गई, लगा किडेनैपिंग हुई यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर…
खाना खाने के लिए पूछा तो मां को मार डाला:झांसी में सिलबट्टे से सिर कुचा, फिर सीढ़ियों से धक्का दे दिया
