जब विधानसभा में अल्पमत में आ गई धामी सरकार, स्पीकर ने लगाई डांट, मंत्री बोले- नहीं होगा दोबारा

Spread the love

Uttarakhand Assembly News: बजट सत्र के दौरान बीते गुरुवार को उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब सदन में संख्याबल में सरकार अल्पमत में नजर आई. दरअसल, लंच के बाद तीन बजे जब दोबारा से सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो सदन में संसदीय कार्यमंत्री समेत सत्ता पक्ष के मात्र 11 विधायक मौजूद थे, जबकि विपक्ष के करीब सभी 19 विधायक सदन में मौजूद थे.