Hindu Nav Varsh 2026: पहाड़ों की पुरानी परंपराओं में संवत्सर सुनाने की प्रथा आज भी जीवित है. चैत्र मास में गांव के पंडित जी पूरे साल का हाल लोगों को बताते हैं, जिसमें मौसम, खेती और राशियों की भविष्यवाणी शामिल होती है. पहले लोग इसे आंख बंद कर मानते थे, क्योंकि ज्यादातर बातें सही साबित होती थीं. अब सोशल मीडिया और आधुनिकता के बीच यह परंपरा कम चर्चित हो गई है, फिर भी कई बुजुर्ग और गांववासी इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ निभाते हैं.
क्या है पहाड़ों में संवत्सर सुनाने की परंपरा? जिसके आधार पर ही ग्रामीण करते है खेती और नए साल का पूरा इंतजाम
