यूजीसी 2026 के नए नियमों ने लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है. देशभर में सवर्ण समाज की ओर से इसके खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं. जबकि दलित और ओबीसी वर्ग इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग कर रहा है. उत्तराखंड में दलित समाज से जुड़े 18 संगठन मिलकर तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने की मांग कर रहे हैं. लोकल 18 से बात करते हुए समाज के बुजुर्गों का कहना है कि हमने स्कूल और कॉलेज के दौरान कई दिक्कतें झेली हैं. कई ने आत्महत्या की, कई ने पढ़ाई बीच में छोड़ दी. पीने के लिए पानी तक नहीं दिया जाता था. आज भी डर माहौल है.
‘कॉलेजों में क्या-क्या नहीं झेला’, उत्तराखंड के 18 दलित संगठनों की मांग- तुरंत लागू करो यूजीसी के नए नियम
