उत्तराखंड में मौसम का असर अब सिमट गया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी को केवल उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली की 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है. बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. हरिद्वार और देहरादून समेत मैदानी इलाकों में धूप तो रहेगी, लेकिन सर्द हवाएं चलेंगी. 25 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होने और तापमान में हल्की बढ़ोतरी का अनुमान है.
उत्तराखंड में कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, आज सिर्फ तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कल से साफ रहेगा मौसम
