उत्तराखंड में आज करवट लेगा मौसम, उत्तरकाशी- चमोली समेत इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

Spread the love

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 27–28 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलेगा. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के 3000 मीटर से ऊपर हल्की बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है. मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम रहेगा, लेकिन पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी. पर्यटक और स्थानीय लोग गर्म कपड़े व सावधानी बरतें.