हरियाणा में अगले 4 दिन बदलेगा मौसम:25 मार्च से फिर पश्चिमी विक्षोभ आएगा, आंधी-बारिश का अलर्ट, दिन का पारा 5°C तक गिरा

Spread the love

हरियाणा में मौसम आने वाले दिनों में करवट लेता नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 27 मार्च तक प्रदेश में रुक-रुक कर मौसम बदलेगा। 23 और 25 मार्च को दक्षिण और पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि 24 मार्च को अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सबसे अहम अलर्ट 26 मार्च को है, जब कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान ‘बी प्रिपेयर्ड’ (पीला अलर्ट) जारी किया गया है। इसके बाद 27 मार्च को फिर मौसम साफ रहने की संभावना है। सोमवार की बारिश के बाद तापमान का असर
सोमवार को हुई बारिश का असर तापमान पर साफ दिखा। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2°C नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.7°C भिवानी में रिकॉर्ड हुआ, जबकि कई जिलों में यह 28-30°C के बीच रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई, लेकिन यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12°C भिवानी में दर्ज किया गया। बारिश के कारण दिन में हल्की ठंडक बनी रही और गर्मी से राहत मिली। जानिए कैसा रहा दिन और रात का तापमान…