उत्तराखंड में आज फिर से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें ताजा अपडेट

Spread the love

Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में खराब मौसम का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. हालांकि मैदानी जिलों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. 14 मार्च से मौसम का दायरा बढ़ सकता है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. ठंडी हवाओं के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड भी बढ़ सकती है.