नैनीताल में गुरुवार को मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर कड़ाके की ठंड का अहसास करा दिया है. बीते कुछ दिनों से खिल रही धूप के बाद आज तड़के हुई बूंदाबांदी और सर्द हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट ला दी है. अधिकतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे पूरे कंपकंपी बढ़ गई है. मौसम के इस अचानक बदलाव ने जागने स्थानीय लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है, वहीं पर्यटन कारोबार पर भी इसका असर दिख रहा है. हालांकि, शहर में मौजूद सैलानी अब भी इस उम्मीद में हैं कि शायद यह बारिश बर्फबारी में बदल जाए.
नैनीताल में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ठंडी हवाओं का सितम, बर्फबारी की उम्मीद में सैलानी
