Uttarakhand Ka Mausam: उत्तराखंड में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, चमोली-बागेश्वर समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

Spread the love

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम लगातार खराब बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 15 मार्च को खराब मौसम का दायरा और बढ़ेगा तथा कई जिलों में मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.