Uttarakhand Ka mausam: उत्तराखंड में आज मौसम मचाएगा गदर, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

Spread the love

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम लगातार खराब बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 16 मार्च को राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और पौड़ी जैसे जिलों में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. मैदानी क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी. 17 मार्च से मौसम में कुछ सुधार होने की संभावना है और प्रभाव मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित रहेगा.