धमतरी में जलकर बकायादारों पर नगर निगम ने की कार्रवाई, कई नल कनेक्शन विच्छेद

Spread the love

अटल आवास सोरिद में नल कनेक्शन विच्छेद करने से पहले निगम की वसूली टीम ने सभी उपभोक्ताओं को नोटिस देकर समय और समझाइश दी थी। इसके बाद भी बकाया नहीं चुकाने वालों पर सख्ती दिखाई गई। वहीं डाक बंगला और जोधापुर सोरिद वार्ड में भी वसूली टीम ने घर-घर जाकर लोगों को समझाइश दी और जलकर जमा करने की अपील की। विवेकानंद वार्ड में भी इस अभियान को अमल में लाया गया। नियमित भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बकायादारों पर ही यह कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा है कि यदि समय रहते जलकर जमा नहीं किया गया तो आगे भी इसी प्रकार नल कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई की जाएगी।