बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम, एक गेट और बंद किया

Spread the love

बीसलपुर बांध परियोजना के एक्‍सईएन मनीष बंसल ने बताया कि कैचमेंट एरिया मेें बरसात का दौर धीमा होने के कारण बांध में पानी की आवक अब कम होने लगी है। मंगलवार शाम तक बांध के छह गेट खुले हुए थे और प्रति सेकेंड 60100 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। फिर शाम 6 बजे से दो गेट बंद कर दिए। चार गेट से प्रति सेकेंड 48080 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। फिर चार घंटे में ही रात दस बजे पानी की आवक कम पड़ने से पानी निकासी कम कर दी। बुधवार सुबह फिर बांध में पानी की आवक कम पड़ने से पानी की निकासी कम दी। आज सुबह छह बजे एक और गेट को बंद कर दिया। अब तीन गेट खोल रखे है। यह जल निकासी बांध का जल स्तर 315.50 आरएल मीटर मेंटेन कर की जा रही है ।