रायपुर : काम पर नहीं लौटने पर हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों की होगी सेवा समाप्त

Spread the love

आदेश पत्र में कहा गया है कि, आदेश के बाद भी अधिकांश जिलों में राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन (एनएचएम) अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जो लोकहित के विरुद्ध है और अनुचित है। कार्यालय में उपस्थित नहीं होने पर कर्मचारी को नोटिस जारी करें, जिसमें लिखा हो कि उपस्थित नहीं होने की स्थिति में उनकी सेवा समाप्त की जाएगी। सभी सीएमएचओ को यह भी निर्देशित किया गया है कि, अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के कार्य नहीं वेतन नहीं के सिद्धांत पर इस माह का वेतन आहरित ना किया जाए। बता दें कि प्रदेश के 16,000 से ज्यादा राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी पिछले 13 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके चलते अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमा गई है। स्थिति को देखते हुए अब शासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।