यूपी में चेतावनी- आज 38 जिलों में भयंकर ठंड:बर्फीली हवा से ठिठुरन बढ़ी; अयोध्या-आजमगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा

Spread the love

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप अपने चरम पर है। सर्द पछुआ हवा ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। वहीं घने कोहरे ने भी सड़क और रेल यातायात को प्रभावित किया है। बुधवार को 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अयोध्या और आजमगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। माैसम विभाग ने आज गुरुवार के लिए प्रदेश के तराई और दक्षिणी यूपी के 24 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 38 जिलों में कोल्ड डे की आशंका जताई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 9 से 11 जनवरी के बीच प्रदेश में ठंड और कोहरे से आंशिक राहत के संकेत हैं। यानी शुक्रवार से तीन दिनों तक दिन और रात के पारे में मामूली बढ़त आएगी। साथ ही कोहरे का घनत्व भी कम होगा। 12 जनवरी से दोबारा पारे में गिरावट के साथ माैसम करवट लेगा। ​​​​​​मौसम की तस्वीरें- ठंड से जुड़े 4 अपडेट्स पढ़िए 2 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान आलू और सरसों की फसलों पर खतरा
ठंड और कोहरे के असर से आलू और सरसों की फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह तापमान गिरता रहा तो पैदावार कम हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने और फसलों की निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है। कहा- बदलते तापमान और कोहरे से फसलों में कीट और रोग बढ़ सकते हैं, इसलिए जिंक और क्लोरपाइरीफास जैसी दवाओं का छिड़काव करें। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…