गर्मी से चाहिए राहत और फैमिली संग मस्ती? देहरादून के लाछीवाला समर फेस्ट में मिलेगा नेचर और एडवेंचर का मजा

Spread the love

Dehradun News: देहरादून की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लाछीवाला नेचर रिजर्व एक शानदार ठिकाना बनकर उभरा है. यहां आयोजित हो रहे ‘वाइल्ड समर फेस्ट’ में बच्चों के लिए रॉक क्लाइंबिंग से लेकर बड़ों के लिए शांत नेचर वॉक तक, मनोरंजन के ढेरों विकल्प मौजूद हैं. ठंडे पानी की प्राकृतिक धाराओं और घने जंगलों के बीच परिवार के साथ छुट्टियां बिताने का यह सबसे ‘कूल’ अनुभव है. प्रकृति के करीब ले जाने वाला यह फेस्ट न केवल एडवेंचर का रोमांच दे रहा है, बल्कि शहर की भागदौड़ से दूर सुकून के कुछ पल भी मुहैया करा रहा है.