हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से जारी शुष्क मौसम के बाद अब मौसम में बड़े बदलाव के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार अब बारिश 14 के बजाय आगामी 15 और 16 मार्च को हो सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राज्य के उत्तरी जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 17 मार्च को भी कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने का अनुमान है। जानिए हरियाणा में कैसा है दिन और रात का मौसम…
हरियाणा में बारिश का इंतजार और बढ़ा:कल बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, उत्तरी इलाके में अलर्ट
