मिट्टी के बर्तन बनाने की कला हमारी सांस्कृतिक विरासत : डॉ. बिंदल

Spread the love

डॉ. बिंदल ने कहा कि नरेन्दर मोदी के “लोकल फॉर वोकल” मन्त्र को नाहन क्षेत्र के बर्मा पापड़ी में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले प्रजापति समुदाय के हुसन सिंह और बुद्ध राम नई उड़ान दे रहे हैं। कठिन परिश्रम वाले कार्य होने के बावजूद यह परिवार अपनी विरासत को संभाले हुए है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाने की कला प्राचीन भारतीय परम्परा है और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। हमें इस कला को और अधिक विस्तार देना चाहिए।

उन्होंने आम जनमानस से उत्तम स्वास्थ्य दृष्टिगत मिट्टी के बर्तनों के अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।