पुलिस पदाधिकारी के अनुसार, मृतका शिल्पी मुखर्जी और विवेक पांडेय पोटका स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे और बीते दो वर्षों से उनके बीच अवैध संबंध थे। घटना की रात (बुधवार)शिल्पी वीडियो कॉल पर विवेक से आपत्तिजनक बातचीत कर रही थी, तभी उसका पति अचानक घर लौट आया। यह दृश्य देखकर पति का गुस्सा फूट पड़ा और उसने शिल्पी को पूरे फ्लैट में घसीटकर बेरहमी से पीटा, फिर धारदार चाकू से सिर और गले पर वार किया। ओखली से कई प्रहार करने के बाद शिल्पी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पति ने पूरी घटना व्हाट्सऐप स्टेटस पर डालकर सुंदरनगर के कुदादा रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवेक के जाल में और कितनी महिलाएं फंसी थीं।
हत्या और खुदकुशी मामले का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
