अब दुखी होकर मंडी नगर निगम वार्ड नंबर चार रामनगर मंगवाई के पार्षद योग राज योगा ने पुलिस अधीक्षक विजिलेंस मंडी को पत्र लिखा है और उनसे इस मार्ग की बदहाली के लिए कौन जिम्मेवार है, इसे कौन ठीक करेगा, लोगों की तकलीफ को दूर करने की किसकी जिम्मेदारी है की विस्तृत जांच मांगी है। उनका कहना है कि वह स्वयं कई बार इसे बारे में जिला प्रशासन व संबंधित अथॉरिटी से मिल चुके हैं व उन्हें लिख कर भी दिया है मगर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। टस से मस नहीं हो रहे हैं। छोटी काशी के नाम से शहर है मगर उसकी ही यह सड़क को शहर को बड़ी आबादी वाले केहनवाल इलाके के अलावा मंडी सदर के उपमंडल कोटली, धर्मपुर, सरकाघाट, हमीरपुर, जालंधर व रिवालसर आदि से जोड़ती है।
पार्षद ने पुलिस अधीक्षक सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मंडी को यह भी लिखा है कि वह यह शिकायत वार्ड नंबर 5 व 6 के हजारों लोगों की ओर से कर रहे हैं और इसकी जांच होनी चाहिए, जिम्मेवार विभाग को इसे मरम्मत करना ही होगा।
