पुष्कर मेले में वीआईपी पास जारी नहीं किए जाएंगे— सुरेश रावत

Spread the love

जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने शनिवार को होटल आरटीडीसी सरोवर में पुष्कर पशु मेला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि पुष्कर मेला भव्य होगा। सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है।

गौरतलब है कि पूर्व के वर्षों में वीआईपी पास सिस्टम बनाए जाने से सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजनों में भारी अव्यवस्था होती थी। वीआईपी मूवमेंट से पुलिस से लेकर अधिकारी तक उनकी सेवाओं में ही तैनात रहते थे। ऐसे में आम ग्रामीण जन को जो मेले का खास उत्साह से भाग लेने आता है उन्हें बेवजह परेशानियों को सामना करना पड़ता था। कई बार तो पुलिस को वीआईपी मूवमेंट ठीक से कराने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ गया था।

जानकारी के अनुसार इस बार पुष्कर मेले में सेलिब्रिटी नाइट द्वादशी तिथि या त्रयोदशी को हो सकती है। चतुर्दशी की रात भीड़ की वजह से अव्यवस्था होती थी।

बैठक में परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पराशर, भुवनेश पाठक, अरुण वैष्णव, शिव स्वरूप महर्षि, लक्ष्मी पाराशर, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, कैलाश नाथ दाधीच, रोहन बाकोलिया, धीरज जादम, मानक रावत, पूर्व पपार्षद कमल रामावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु, एसपी वंदिता राणा, सहित सहित मेले से संबंधित विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि ने भी बैठक में विभागीय कार्य प्रगति की समीक्षा की।