विधानसभा उपाध्यक्ष ने धारटीधार क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जानी लोगों की समस्याएं।

Spread the love

इस दौरान उपाध्यक्ष रेणुका विधानसभा क्षेत्र के ठाकर गवाणा निवासी रूप लाल जिनकी गत दिनों गिरी नदी में बह जाने के कारण मृत्यु हो गई थी उनके परिवारजनों से भी मिले।

उन्होंने कहा कि यह क्षण परिवार तथा क्षेत्र के लिए बहुत ही वेदना पूर्ण है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा के समय में परिवार जनों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।विनय कुमार ने कहाकि सरकार आपदा में हुए भारी नुकसान को लेकर चिंतित है और राहत कार्यों को तेज किया जा रहा है ताकि सभी पीड़ितों को मदद मिल सके।