वे यहां राष्ट्र सेविका समिति बीकानेर महानगर की बहनों की द्वारा शिव बाड़ी के आनंदम गार्डन में सामाजिक सद्भाव मिलन के आयोजन में बाेल रहे थे।
महानगर कार्यवाहिका ममता पुरोहित ने आगामी 28 सितंबर को होने वाले पथ संचलन के लिए आव्हान किया। इस मिलन में रस्सा खींच, रुमाल झपट्टा, सतोलिया, राधा कृष्ण जैसे पारंपरिक खेलों के माध्यम से मातृशक्ति को सक्षम और संगठित बनाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में पूरी महानगर कार्यकारिणी एवं विभाग कार्यकारणी उपस्थित रही। महानगर से 250 मातृशक्ति एवं प्रबुद्ध बहनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
