मृतक के भतीजे पवन राणा ने बताया कि मृतक के शरीर पर बने जख्म से साफ प्रतीत होता है कि उनकी हत्या करने के लिए मारपीट कर उन्हें वहां पर फेंक दिया गया। उन्होंने पुलिस से इस घटना के जांच और परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग की है। अशोक राणा अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गए हैं।
इधर पुलिस के समझाने के बाद सड़क जाम हटाया गया, वहीं थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है।
