बच्चा चोर बोलकर युवक की पिटाई का VIDEO:भीड़ ने हाथ-पैर बांधकर लात-घूंसे बरसाए; सड़क पर तड़पता रहा, पुलिस ने छुड़ाया, पीटने वालों पर एक्शन नहीं

Spread the love

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार शाम बच्चा चोरी की अफवाह के बाद भीड़ ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा। भीड़ ने शख्स के हाथ-पैर बांध दिए थे। सड़क पर घसीटा। इसके बाद लात-घूंसे बरसाए। भीड़ में मौजूद लोगों ने पीटने का वीडियो भी बनाया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को नरसिंहपुर इलाके में व्यक्ति घूमता हुआ नजर आ रहा था। इसी दौरान क्षेत्र के कुछ लोगों ने शंका के आधार पर उसे बच्चा चोर समझ लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने बिना किसी पुष्टि किए लात-घूसों से पीटा। भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई पुलिस वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। व्यक्ति को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पूछताछ के दौरान वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। स्थानीय रहवासियों ने पुलिस को बताया कि यह पहले भी क्षेत्र में घूमते रहते था। शक के आधार पर पिटाई की गई है। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए बच्चा चोरी की शिकायत नहीं, पीटने वालों पर भी कार्रवाई नहीं कोतवाली थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक संदीप मौर्य ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पूछताछ में कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आए हैं। शिकायत के अभाव में संबंधित व्यक्ति को छोड़ दिया गया है। वहीं मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों से सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कानून को अपने हाथ में न लें।