कैथल में कश्मीरी युवक को धमकाने का वीडियो:कपड़े बेचने आया युवक, धमकाते हुए कहा वंदे मातरम् बोल, नहीं तो भाग जा

Spread the love

कैथल जिले के कलायत क्षेत्र में कपड़े बेचने आए एक कश्मीरी युवक को धमकाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। धमकाने वाला व्यक्ति इस युवक को कह रहा है कि वंदे मातरम् बोलो, लेकिन वह युवक वंदे मातरम् बोलने से मना कर रहा है। बताया जाता है कि कश्मीरी युवक शॉल बेचने के लिए गांव में आया था। युवक का कहना है कि वह इस्लाम है इसलिए वह नहीं बोलेगा। इस पर आरोपी व्यक्ति उसे गांव से भागने के लिए कह देता है। व्यक्ति कह रहा है कि जब तुम भारत में रह रहे हो और कश्मीरी हो तो वंदे मातरम् बोलना चाहिए, लेकिन युवक फिर भी इस पर कुछ नहीं कहता और वंदे मातरम् शब्द बोलने से मना कर देता है। बाद में आरोपी व्यक्ति इस युवक को अपशब्द कहता है और वहां से भगा देता है। पुलिस के पास शिकायत नहीं, फिर भी जांच जारी : एसएचओ साथ ही यह धमकी देता है कि अगर दोबारा यहां पर कुछ बेचने के लिए आए तो उसका सारा सामान जला देंगे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला कलायत क्षेत्र के किस गांव का मामला है लेकिन प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बाता गांव का मामला है, जिसमें एक व्यक्ति उस युवक को धमका रहा है। मामले को लेकर कलायत एसएचओ बलबीर ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास इसे लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस फिर भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।