फरीदाबाद जिला जेल से जमानत पर बाहर आए एक नशा तस्कर लेने के लिए गाड़ियों का लंबे काफिले के साथ सैकड़ों युवक पहुंचे। जेल से बाहर निकलते ही युवकों ने पुलिस के सामने सड़क पर जमकर हुडदंग मचाया। गाड़ियों के लंबे काफिले में युवकों ने जमकर स्टंटबाजी की। इस दौरान युवक गाड़ियों की छतों और खिड़कियों से निकलकर रील बनाते नजर आए। पुलिस अब मामले में जांच की बात कह रही है। बेल पर छूटा था तस्कर दरअसल ये पूरी घटना 25 जनवरी की शाम की है। नशा तस्करी के केस में गिरफ्तार हुए नेहरू कालोनी नंबर 3 के एक तस्कर को बेल पर छोड़ा गया। जिसको लेने के लिए दर्जनों की संख्या में गाड़ियां नीमका जेल पहुंची। इन गाड़ियों में सैकड़ों की संख्या में युवक सवार थे। तस्कर का स्वागत करने के लिए जेल के बाहर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जेल से बाहर आते ही हुडदंग मचा जेल से बाहर आने के बाद तस्कर को लेने पहुंचे युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जेल के बाहर से ही युवक गाड़ियों के काफिले में हुडदंग करते हुए नजर आए। इस दौरान सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गाड़ी की खिड़कियों पर बैठ काटा बवाल नीमका जेल से फरीदाबाद शहर में आने वाली सड़क और बायपास पर युवकों ने कार की खिड़कियों पर बैठकर जमकर बवाल काटा। एक-के बाद एक गाड़ियों की से बाहर निकलकर स्टंटबाजी की गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से स्टंटबाजी कर अपनी जान को तो खतरे मे डाला जा रहा है ,इसके साथ दूसरों की जान की भी परवाह नही कि जा रही है। पुलिस बोलीं- वीडियो की जांच कर रहे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अब इसमें जांच की बात कह रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि क्राइम ब्रांच को जांच के लिए वीडियो भेजा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह से स्टंटबाजी करना पुरी तरह से गलत है। इससे रोड़ पर चलने वाले दूसरे वाहन ड्राइवरों को भी खतरा रहता है।
फरीदाबाद में नशा तस्कर के स्वागत में हुडदंग का VIDEO:सड़कों पर पुलिस के सामने स्टंटबाजी, गाड़ी की छत पर बैठकर बनाई रील
