सिरसा जिले में एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) और दो युवकों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। झड़प का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी में हैं और उसके साथ का दूसरा व्यक्ति हाथ में गाड़ी का जैक लिए दो युवकों को मारते हुए दिख रहा है। दोनों युवकों को चोट मारकर घायल कर दिया गया। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां पर खड़े दिख रहे हैं, लेकिन कोई उनको छुड़वा नहीं रहा। जब युवक लहूलुहान हो जाता है तो मौजूद व्यक्ति उनको छुड़वाते हैं। इस बीच कोई अन्य व्यक्ति इस घटना की वीडियो भी बना रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी पहले मारते और बाद में वीडियो बनती देख फोन कान पर लगाकर बात करता दिख रहा है। यह वीडियो कुछ देर बाद वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना रानियां क्षेत्र में सादेवाला-गिंदड़ रोड पर सोमवार शाम को हुई। पुलिस ने जहां सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है तो दूसरी ओर युवकों ने पुलिसकर्मियों पर कार के जैक से हमला कर घायल करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना से जुड़े फोटो… सिलसिलेवार ढंग से जानें पूरा मामला दोनों पक्षों की शिकायत आई है, जांच करेंगे : थाना प्रभारी इस मामले में रानियां थाना प्रभारी गुरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी अस्पताल में दाखिल हैं, उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष से युवकों की भी शिकायत आई हुई है, उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद मामले की जांच करेंगे, तभी सही से पता चलेगा। वीडियो संज्ञान में आया है, दोनों मुलाजिम डबवाली में पोस्टेड : एसपी इस मामले में डबवाली एसपी निकिता खट्टर का कहना है कि ये वीडियो संज्ञान में आया है। इस मामले में सिरसा पुलिस कार्रवाई कर रही है और वहीं पर केस दर्ज किया है। वीडियो की जांच कराएंगे। दोनों मुलाजिम डबवाली में पोस्टेड है और अपने घर सिरसा जा रहे थे। उसी दौरान की घटना है।
सिरसा में पुलिसकर्मी-युवकों के झगड़े का वीडियो:युवकों की पिटाई की, एक वर्दी में दूसरे के हाथ में जैक, दोनों पक्षों ने दी शिकायत
