कपड़े गायब होने पर महिलाओं में मारपीट, VIDEO:पानीपत में सड़क पर गिराकर पीटा, एक-दूसरे के बाल खींचे, ऊपर बैठकर चेहरा नोचा

Spread the love

पानीपत के पॉश एरिया स्थित एक कॉलोनी में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। कपड़े गायब होने पर महिला अपने रूम में कुछ बोलने लगी, आवाज सुनकर आसपास की महिलाओं ने उससे कारण पूछा तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें महिलाएं एक-दूसरे के बाल खीचती नजर आ रही हैं। एक महिला को जमीन पर गिराकर पीटा जा रहा है। हंगामा अधिक बढ़ा तो परिवार के बच्चे भी इसमें शामिल हो गए। एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। मॉडल टाउन थाना पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से मामले में शिकायत नहीं दी गई है। पहले देखिए घटना से जुड़े PHOTOS… पहले सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… बेटी के भी बाल खींचे इस घटना से जुड़ी एक मिनट की वीडियो सामने आई है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि दो-तीन महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों ने शुरूआत में महिला की बेटी को दबोचा हुआ है। उसके बाल नोंच रहे हैं। जबकि कुछ अन्य महिलाएं छुड़वाने का भी प्रयास करती नजर आ रही हैं। सड़क पर गिराकर पिटाई दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचती नजर आ रही हैं। एक महिला सड़क पर गिरी नजर आ रही है। दोनों एक दूसरे के बाल नोच रही हैं। हंगामें में कुछ छोटे बच्चे भी महिला को मारते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई। आसपास के लोगों ने बमुश्किल महिलाओं को छुड़ाया। समझौता की बात कहकर शिकायत वापस ली मामले में मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमहेंद्र का कहना है कि राजरजनी और उसकी बेटी की तरफ से शनिवार को मारपीट की शिकायत मिली थी। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने आपस में समझौते की बात कहकर शिकायत वापस ले ली। पुलिस अपनी ओर से वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।