गाजियाबाद में थूक कर रोटी सेंकने का VIDEO:ग्राहकों ने कारीगर को देखकर हंगामा किया; रोजाना 500 लोग खाते थे

Spread the love

गाजियाबाद से थूक कर रोटी सेंकने का मामला सामने आया है। यहां ‘चिकन प्वाइंट’ रेस्टोरेंट में एक कारीगर पहले रोटियां पर थूकता है। फिर उसे पकने के लिए तंदूर भट्टी में डालता है। इन्हीं रोटियों को ग्राहकों को परोसा जा रहा था। इस होटल में 8 कर्मचारी काम करते हैं और रोजाना करीब 500 लोग खाना खाते हैं। शुक्रवार शाम को हर्ष चौधरी नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने देखा कि कारीगर रोटी सेंकते समय उस पर थूक रहा है। हर्ष ने तुरंत इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहकों ने खाना खाने से मना कर दिया और विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हर्ष चौधरी ने पुलिस को वीडियो दिखाया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी कारीगर जावेद को हिरासत में ले लिया है। घटना गुरुवार की मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के दुहाई स्थित रैपिड रेल के पिलर नंबर-750 के सामने के होटल की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरी मामला… 1.21 मिनट का वीडियो आया सामने
मुरादनगर निवासी आरोपी कारीगर का नाम जावेद पुत्र चांद मोहम्मद है। वह इस होटल में करीब 5 सालों से काम रहा था। 1 मिनट 21 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि जावेद के साथ एक अन्य कर्मचारी खड़ा है, जो ग्राहकों को रोटियां परोसता है। वह जावेद से ग्राहकों के लिए रोटियां तैयार करने के लिए कहता है और वहां से चला जाता है। जैसे ही वह कर्मचारी रोटी लेकर ग्राहकों की ओर बढ़ता है, जावेद हाथों से रोटी बेलना शुरू कर देता है। इसके बाद वह रोटी पर थूकता है और फिर उसे पकने के लिए तंदूर भट्टी में डाल देता है। वीडियो के दौरान बैकग्राउंड में होटल में बैठे लोग कहते हुए सुनाई दे रहे हैं- देखो, वह रोटी पर थूक रहा है, वीडियो बना लो। एसीपी बोले- केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया- चिकन प्वाइंट’ नामक रेस्टोरेंट में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया था। सूचना मिलते ही मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान आरोपी जावेद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। —————– ये भी पढ़ें- आजमगढ़ में टीचर ने पूछा-तुम्हें किसने बनाया, बच्चे बोले- अल्लाह:जमीन-चांद, सूरज किसने बनाया?; देखिए टीचर के पढ़ाने का VIDEO आजमगढ़ के एक स्कूल की टीचर का बच्चों के पढ़ाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें टीचर बच्चों से पूछती है, तुम कौन हो? बच्चे जवाब देते हैं- मुसलमान। तुमको किसने बनाया? बच्चे बोले- अल्लाह ने। जमीन, चांद, सूरज किसने बनाया, बच्चे बोले- अल्लाह ताला। पढ़िए पूरी खबर…