हरियाणा के रोहतक में स्थित मिनी चिड़ियाघर में मगरमच्छ के बाड़े में एक युवक वीडियो बनाने के चक्कर में घुस गया। इतना ही नहीं, इसके बाद उसने वहां मौजूद मगरमच्छों को पत्थर मारने शुरू कर दिए। बाड़े के बाहर खड़े युवक के साथियों ने ये वीडियो बनाई। बाड़े में काफी देर तक उसने अलग-अलग तरीकों से उत्पाद मचाया और फिर बाहर निकल आया। इसके बाद युवक ने ये वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दी। तब ये वीडियो वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर राजेश ने IMT थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, वायरल वीडियो में क्या… वन्य जीव विभाग की तरफ से मिली शिकायत
आईएमटी थाना SHO बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में वन्य जीव विभाग से शिकायत मिली है। मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। वीडियो को देखा जा रहा है। वन्य जीव विभाग भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
मगरमच्छ बाड़े में घुसा युवक, पत्थर-डंडे मारते का VIDEO:रोहतक के मिनी जू की है घटना, इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट, वन्य जीव विभाग ने लिया एक्शन
