भाजपा मंडल समीरपुर ने आपदा प्रभावित चंबा और दसुआ में राहत सामग्री भेजी

Spread the love

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, भोरंज विधानसभा की पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी, मंडल महामंत्री हिटलर ठाकुर व संजीव डोगरा, जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, जिला आई-टी सह-संयोजक अश्विनी गाँधी, विजय सांख्यान, कैप्टन मनमोहन, प्रगुण गौतम और युवक क्लब झनिकार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सक्रिय प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे इस कठिन समय में पीड़ित आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पूरी ज़िम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ आगे आए हैं। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस संकट के समय में सरकार का उदासीन रवैया बेहद निराशाजनक है।