झज्जर जिले में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया वंदे मातरम् का 150वां स्मरण उत्सव

Spread the love

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और पूरे देश में एक साथ सामूहिक गायन करवाया। झज्जर में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक सुर, एक लय और एक भावना से वंदे मातरम् का गायन किया। सभागार में गूंजते वंदे मातरम के जयकारों ने वातावरण को राष्ट्र प्रेम से भर दिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने युवाओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक और स्वदेशी परंपराओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया और स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम केवल गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और गौरव का अमूल्य प्रतीक है।

मुख्य अतिथि डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अपने ओजस्वी संबोधन से उपस्थित जनसमूह के हृदय में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि माँ भारती के प्रति प्रेम, निष्ठा और बलिदान की भावनाओं का जीवंत उत्सव है। कार्यक्रम परिसर में वंदे मातरम् थीम पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट् भी युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों और उपस्थित नागरिकों ने तिरंगे व देशभक्ति संदेशों से सजे इन सेल्फी प्वाइंट् पर फोटो लेकर यादगार पलों को सहेजा। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को साझा कर युवाओं ने कार्यक्रम के प्रति उत्साह और मातृभूमि के प्रति अपने अपने देश भक्ति के भावों को अभिव्यक्त किया।

इस अवसर पर ये मंडल अध्यक्ष राजपाल, जिला महामंत्री प्रवीण जांगड़ा के अलावा जिला प्रशासन की तरफ से डीसीपी लोगेश कुमार पीए एडीसी जगनिवास, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम नमिता कुमारी, सिंचाई विभाग के एसई सतीश जनावा व डीआईपीआरओ सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी व गणान्य व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद रहे।