Uttarakhand: सर्दियों में ही धधकने लगे उत्तराखंड के जंगल, 2 महीने में 41 घटनाएं, खतरे में वन्यजीव और वन संपदा

Spread the love

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के पहाड़ों में कुदरत का नियम बदलता दिख रहा है. जिस समय हिमालय की चोटियों को सफेद बर्फ से ढका होना चाहिए था, वहां आज आग की नारंगी लपटें और धुएं का गुबार दिख रहा है. हैरान करने वाली बात यह है कि आग अब विश्व प्रसिद्ध ‘फूलों की घाटी’ और नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व तक पहुंच गई है. सर्दियों में जंगलों का इस तरह धधकना आने वाले भीषण संकट की ओर इशारा कर रहा है. पिछले दो महीनों में ही वनाग्नि की 41 घटनाएं सामने आ चुकी हैं.