Uttarakhand Weather: इस दिन से फिर यूटर्न लेगा उत्तराखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट

Spread the love

Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से 28 मार्च को मौसम ज्यादातर साफ और सुहाना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी संभव है, जबकि देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि 29 मार्च को फिर बदलाव होगा और कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.