Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 7 मार्च से जारी खराब मौसम अब कमजोर पड़ने लगा है. 24 मार्च को केवल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है. बाकी पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा. ठंडी हवाओं के कारण मैदानों में हल्की ठंडक महसूस होगी. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम सामान्य रहेगा और धीरे-धीरे तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा.
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कमजोर पड़ा पश्चिमी विक्षोभ, अब बारिश होगी या नहीं, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
