Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज मौसम लेगा करवट, इन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना, अलर्ट जारी

Spread the love

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने वीकेंड पर करवट ली है. मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन ऊंचे इलाकों में मौसम खराब रहेगा. वहीं हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल समेत अन्य मैदानी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के रूप में महसूस हो सकता है.