Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बिगड़ने वाला है मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानिए ताजा अपडेट

Spread the love

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में एक सप्ताह से शुष्क चल रहा मौसम अब बदलने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 8 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली की संभावना है. वहीं हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम साफ और सुहाना रहेगा. विभाग के मुताबिक 9 मार्च से खराब मौसम का दायरा बढ़ सकता है और पहाड़ों पर ठंड भी बढ़ने की संभावना है.