Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री जैसे उच्च हिमालयी इलाकों में मौसम खराब रह सकता है. वहीं देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर सहित मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी, जबकि शाम को पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट महसूस होगी.
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम, इन जिलों में आज और कल बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें अपडेट
