Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम मेहरबान, पहाड़-मैदान तक खिलेगी धूप, अब बारिश होगी या नहीं, जानिए अपडेट

Spread the love

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में वसंत के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च को राज्य के सभी 13 जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. पिछले 5 दिनों से चटक धूप खिल रही है और 7 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों से लेकर देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में भी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है, जिससे पर्यटकों के लिए मौसम अनुकूल बना रहेगा.