Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का टॉर्चर, 8 जनवरी को देहरादून से चमोली तक कोहरे का अलर्ट-बर्फबारी के आसार, जानें आपके शहर का हाल

Spread the love

Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में 8 जनवरी 2026 को कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाएगा, जिससे दृश्यता कम रहेगी. पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी और चमोली में तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने और पाला जमने की संभावना है. मैदानी क्षेत्रों में बर्फीली हवाओं के कारण गलन बढ़ेगी. दोपहर में धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाओं के चलते राहत की उम्मीद कम है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.