Uttarakhand Weather : हरिद्वार समेत उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह खराब है. राज्य के पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3300 मीटर से ऊपर हल्की-से-मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी है. मैदानी क्षेत्रों देहरादून, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में काले बादल, तेज हवाएं और बारिश का दौर चल रहा है. मौसम विभाग ने सुरक्षित रहने और ट्रैकिंग/पर्यटन में सतर्क रहने की सलाह दी है.
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक होगी झमाझम बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
